
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम, छात्राओं ने लहराया परचम, जिले का नाम किया रोशन
हमीरपुर. सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में राठ कसबे की छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। क्राइस्ट कान्वेन्ट की छात्राओं ने जनपद में स्थान हासिल कर बाजी मारी। पहला स्थान क्राइस्ट की सना आफरीन ने हासिल किया। क्राइस्ट की मोनिका सिंह व हिन्द एन्जिल्स की प्रगति सिंह संयुक्त रूप से दूसरे पाया। इसी प्रकार क्राइस्ट की जीवन ज्योति ने जनपद में तीसरा स्थान पाया।
राठ कस्बे के क्राइस्ट की सना आफरीन ने 97.2, मोनिका सिंह ने 95.6, जीवन ज्योति ने 95 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में क्रमश प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। हर्ष वर्धन ने 94.8, जश्नप्रीत ने 93.6, आयुष वर्मा ने 89 प्रतिशत अंक पाये। स्कूल के प्रबन्धक एस. धनबालन ने इस सफलता पर छात्राओं की लगन व स्कूल के शिक्षकों की मेहनत को श्रेय देते हुए हर्ष व्यक्त किया। प्रिंसपल रामेश्वर दयाल ने बच्चों का मुंह मीठा कराया।
इन्होंने भी मारी बाजी
हिन्द एन्जिल्स की प्रगति सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान बनाया। पीयूष सोनी ने 90.8, शिवम गुप्ता ने 89.6, खुशी गुप्ता ने 89.2, विनीत सोनी ने 89, देवेन्द्र श्रीवास 88.8, शिप्रा त्रिपाठी 86.4, अंशुल यादव 85.6, रोहनी यादव ने 85, कुमार गोरव 82.8, निकिता सचान 82.6, रीतेश यादव व जया पाण्डेय 81.6 तथा वेदान्त ने अस्सी प्रतिशत अंक पाये।
बच्चों का मुंह कराया मीठा
विद्यालय प्रबंधक रामहेत सिंह, प्रधानाचार्य शिवांगी राजपूत, उप प्रधानाचार्य आदर्श खरे ने खुद बच्चों का मुंह मीठा कराया। शिक्षक शैलेन्द्र द्विवेदी, नरेन्द्र कुमार, एनुद्दीन, संदीप कुमार आदि उच्चवल भविष्य की कामना की। नवोदय विद्यालय के मोहित ने 94.2, नीलेश ने 90.6 तथा वीरेन्द्र व अनुराधा ने 90.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। सेठ छोटेलाल स्कूल के अविरल त्रिपाठी ने 94.4, गुरूवानी ने 93.2, शिवानी ने 93, आकांक्षा ने 91.6, रजत ने 90 तथा भास्कर ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। विद्यालय के प्रबन्धक धीरेन्द्र श्रीवास्तव और प्रिंसिपल ने बच्चों को मिठाई खिला कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Published on:
31 May 2018, 1:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.