4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटेदार कर रहा फर्जीवाड़ा, जब सामने आई हकीकत तो बंदूक तान दी धमकी

कोटेदार कर रहा फर्जीवाड़ा, जब सामने आई हकीकत तो बंदूक तान दी धमकी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 30 May 2018, 5:58 PM IST

hamirpur

कोटेदार कर रहा फर्जीवाड़ा, जब सामने आई हकीकत तो बंदूक तान दी धमकी

हमीरपुर. जनपद के राठ कोतवाली के धगवां गांव के कोटेदार द्वारा एक फर्जी तरीके से राशनकार्ड बनवाकर गरीबों का हक हड़पा जा रहा है । जब कोटेदार की इस करतूत का ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो कोटेदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक दिखाते हुए ग्राम प्रधान को धमकी दी। प्रधान ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें- दुल्हन आज कर रही थी सगाई की तैयारी अौर नहीं आया मंगेतर, जब पता चली वजह तब


क्षेत्र के ग्राम धगवां निवासी रामप्रकाश पुत्र रामेश्वर ने बताया कि वह अनुसूचित जाती का है तथा वर्तमान में धगवां गांव का प्रधान है । गांव में 365 कार्ड पात्र गृहस्थी व 48 अन्त्योदय गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कार्ड धारक हैं । जब उसने राशन कार्डों का सत्यापन किया तो पाया कि 42 ऐसे कार्ड हैं जिनके कार्ड धारकों का कुछ अता- पता नहीं है । कोटेदार से फर्जी तरीके से बने 42 राशन कार्डों को काटने तथा इन राशन कार्डों में चढ़े 159 यूनिटों के लिये आने वाले राशन की जानकारी मांगी ।

यह भी पढ़ें- पत्नी को था पति से प्यार .. फिर एक दिन आ गया प्रेमी, कमरे में ले जाकर बोला कुछ एेसा कि..

आरोप है कि फर्जीवाड़ा की पोल खुलते देख कोटेदार अशोक कुमार नाराज हो गये । आरोप लगाया कि बीते शाम करीब छह बजे कोटेदार ने उसके साथ गाली - गलौच करते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी । वहां से भाग कर अपने घर पहुंचे प्रधान को फोन पर भी जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया । जब प्रधान ने रिपोर्ट लिखाने की बात कही तो दबंग कोटेदार ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी । धमकी से भयभीत ग्राम प्रधान बहाने से राठ पहुंचा तथा एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की ।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश