28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, मां ने चार बच्चों समेत किया आत्मदाह, पांचों की जलकर मौत

हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र में मां समेत चार मासूम बच्चो की जलकर मौत....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 13 Oct 2018, 3:30 PM IST

5 burnt alive

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, मां ने चार बच्चों समेत किया आत्मदाह, पांचों की जलकर मौत


हमीरपुर. जिले की राठ कोतवाली में घरेलू विवाद के विवाद के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के हाथ-पैर बांधे और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान मां सहित दो अन्य बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। सीओ राठ अभिषेक यादव ने बताया कि शराब पीने के विवाद में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद महिला ने बच्चों समेत आग लगा ली। घटना की जांच कराई जा रही है।

हमीरपुर राठ कोतवाली क्षेत्र के आमगांव गांव में धर्मपाल श्रीवास दो बीघे जमीन से पत्नी और चार बच्चों का पालन-पोषण करता था। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि महिला प्रेमवती (28) ने पहले तो बच्चों सपना (7), प्रशांत (5), स्नेहा (3) और दिव्यांशु (1) के हाथ-पैर बांधे और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग बढ़ी तो बच्चों को बाहों में भर लिया। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने तीन बच्चों समेत महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक और बच्चे की मौत हो गई। महिला और एक बच्चे को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया गया, जहां शुक्रवार देर रात अन्य दोनों बच्चों की मौत हो गई।

स्ट्रेचर के अभाव में तड़पती रही महिला
पुलिस गंभीर रूप से झुलसी महिला और बच्चों को लेकर सीएचसी पहूंची, जहां स्ट्रेचर न मिलने पर करीब आधे घन्टे तक महिला पुलिस जीप में पड़ी तड़पती रही। मीटिंग में गए अधीक्षक डॉक्टर आरपी वर्मा ने सूचना पाकर जब अस्पताल कर्मचारियों को डांटा तब जाकर स्ट्रेचर की व्यवस्था हो पाई। सीएचसी में मौके पर चिकित्सक भी मौजूद नहीं थे, जिसके चलते देर से इलाज शुरू हो पाया। इस दौरान प्रेमवती की मौत हो गई। बच्चों की सीरियर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग