3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Panchayat Chunav : आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी ने बैलगाड़ी से निकाला रोड शो, अनोखे अंदाज में कराया नामांकन

UP Panchayat Chunav. हमीरपुर जनपद की मुस्करा सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी प्रेमवती ने किया नामांकन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 13 Apr 2021, 5:57 PM IST

photo_2021-04-13_17-49-04.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
हमीरपुर. UP Panchayat Chunav. यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। आज से 20 जिलों में तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच कई प्रत्याशियों की भाव भंगिमा मीडिया की सुर्खियां बन रही है। पीलीभीत में एक प्रत्याशी भगवान शिव का रूप धारण कर नामांकन करने पहुंचा तो हर-हर महादेव के नारे लगने लगे। वहीं, हमीरपुर से आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी का नामांकन के दौरान अनोखा अंदाज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

हमीरपुर जनपद की मुस्करा सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रेमवती बैलगाड़ी से नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। महिला प्रत्याशी ने बैलगाड़ी में बैठकर अपने समर्थकों के साथ रोड़ शो किया और नारेबाजी करते हुए नामांकन कराने पहुंची। गेट के बाहर प्रत्याशी ने बैलगाड़ी रोककर नामांकन कराया। इस दौरान तमाम और प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इस दौरान पुलिस सभी से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील करती रही।

यह भी पढ़ें : बाहुबली, दस्यु सुंदरी, मॉडल ही नहीं चार बार के सांसद भी बनना चाहते हैं 'प्रधान'

देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश