देर रात कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का एक मकान बांदा में है, जहां वह सालों रही है। वहां मोहल्ले के एक युवक से प्रेम हो गया। युवक ने उसके कुछ वीडियो और फोटो बनाए। इसकी जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने युवक से शादी की बात की मगर उसने इनकार कर दिया। युवक ने ये तक धमकी दे दी कि वह किसी और से उसकी शादी होने भी नहीं देगा। पिता युवक के डर से बेटी को लेकर गांव आ गए। गांव से शादी कर उसे विदा करना चाहते थे, पर इसकी जानकारी प्रेमी हुई तो उसने दूल्हे के पास वही वीडियो और फोटो भेज दिए, जिससे दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।