Hanumangarh News : कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाने के आरोप में टाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। संदीप सिंवर पुत्र मनीराम जाट निवासी चक 10 केएसपी, झाम्बर की ढाणी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसने 13 फरवरी 2022 को अल्टो कार आरजे 40 सीए 2870 खरीदी थी। यह कार वर्तमान में भी उसके नाम है। जब कार खरीदी थी तो उस पर एक ई-चालान पेंडिंग बताया जो 10 दिसम्बर 2022 को नॉन पार्किंग एरिया आर्यनगर अलवर का था। इसको पूर्व से पेंडिंग होना मानते हुए उक्त ई-चालान भर कर कार अपने नाम करवा ली थी। कार खरीदने के बाद वह कभी मेवात जिला अलवर या उसके आसपास क्षेत्र में नहीं गया।