8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway News : रेलवे रिटायरिंग रूम को निजी हाथों में देने की तैयारी, जल्द हो सकता है टेण्डर

Sawai Madhopur : रेलवे की ओर से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए स्टेशन पर कई प्रकार की सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में अब रेलवे की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्थित रेलवे रिटायरिंग रूम के संचालन की जिम्मेदारी को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 19 Feb 2024, 10:33 AM IST

sawaimadhopur_station_.jpg

Sawai Madhopur : रेलवे की ओर से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए स्टेशन पर कई प्रकार की सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में अब रेलवे की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्थित रेलवे रिटायरिंग रूम के संचालन की जिम्मेदारी को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल उच्च स्तर पर कई फर्म के साथ वार्ता चल रही है। ऐसे में जल्द ही किसी एक फर्म को रेलवे रिटायरिंग रूम के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बुकिंग को भी किया ऑनलाइन
पूर्व में रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम की बुकिंग को स्थानीय स्टेशन पर आकर ही किया जा सकता था, लेकिन अब रेलवे की ओर से इस प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। अब यात्री आइआरसीटीसी की साइट पर जाकर रिटायरिंग रूम को ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। गौरतलब है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम में चार कमरे हैं। इनमें दो एसी और दो नॉन एसी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले को मिलेगी नई सौगात, पीएम मोदी 26 फरवरी को करेंगे उद्घाटन


पूर्व में अधिकारी विश्राम गृह को सौंपा था निजी हाथों में
रेलवे की ओर से लगातार निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिलहाल रिटायरिंग रूम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। वहीं इससे पूर्व रेलवे स्टेशन पर स्थित अधिकारी विश्राम गृह को भी निजी हाथों में सौंपा जा चुका है। वर्तमान में इसका संचालन जबलपुर की एक निजी फर्म की ओर से किया जा रहा है। इसमें कुल पांच कमरे हैं। इनमें एक सुईट भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : सावधानः इस दिन के बाद कभी भी हो सकती है पानी की कटौती, गर्मी में हो जाएंगे बेहाल

रेलवे की ओर से पूर्व में अधिकारी विश्राम गृह को निजी हाथों में सौंप दिया गया है। अब रिटायरिंग रूम को लेकर भी इस संबंध में तैयारी की जा रही है।
लोकेन्द्र मीणा, उप स्टेशन अधीक्षक, सवाईमाधोपुर।