30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: कबाडिय़ों से परेशानी, फैला रहे प्रदूषण

कचरा व तारें जलाने से धुंआ बना आफत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 6 Nov 2017, 4:16 PM IST

Problems with Kabbalis Spreading Pollution

Problems with Kabbalis Spreading Pollution

संगरिया. कबाडिय़ों द्वारा कचरा व तारें जलाने से निकलता धुंआ लोगों के लिए आफत बना है वहीं पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। प्रशासन को इस बात की पूरी जानकारी है लेकिन कबाडिय़ों के गोदामों को घनी आबादी से दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया ना ही इन्हें रबड़, खतरनाक कैमिकल वाले कचरे जलाने से रोकने को कहा गया।

Video : खुदाई करते टूटी पेयजल पाइप, हजारों लीटर शुद्ध पानी गलियों में बहा

जानकारी के अनुसार वार्ड सात व तेरह, कोर्ट रोड पर कबाडियों की दुकानें हैं। कचरे को चुनकर बेकार सामान के साथ तांबा व एल्युमिनियम निकालने के लिए बिजली की तारों को बेधड़क जलाया जाता है। कबाडियों के मुताबिक वे कचरे को अलग-अलग करते हैं और प्रदूषण को नहीं फैलाते। जबकि रहवासियों ने बताया कि कबाड़ जलाने से प्रदूषण फैलता है और कबाडिय़ों को ऐसा करने से रोकने पर भी वे नहीं मानते।

Video : निशान साहिब के चोले की सेवा, गुरुद्वारा परिसर में सजेगा कीर्तन दीवान

उधर, सड़क पर कबाड़ व अन्य सामान के रखने से सड़कें सिकुड़ गई है। पहले तक इन सड़कों की स्थिति यह थी, कि इनसे ट्रक सहित बड़े वाहन आसानी से गुजर जाते थे। मौजूद अतिक्रमण से हालत ये है कि इनसे छोटे चार पहिया वाहन निकालना ही बेहद मुश्किल हो रहा है। इन्हीं परेशानियों से दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं।

Video : विश्वास उठने लगा तो पुलिस की टूटी चुप्पी, आठ वारदातों में संलिप्त गैंग के पांच आरोपित गिरफ्तार

एक ओर का मार्ग तो दुकानदारों ने सामान डालकर प्राय: बंद सा ही कर रखा है। स्थानीय लोग कई बार मंडी समिति सचिव, नपा व ट्रेफिक विभाग से इस संबंध में शिकायतें कर चुके पर सब अंजान बने हैं। टायर पंक्चर, प्रदूषण व जाम जैसी समस्याओं के रुप में खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।

Video: सिंचाई पानी की मांग पर फिर एकत्रित होने लगे किसान

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग