30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#weather मौसम ने बदली करवट, ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी

छाया कोहरा, सर्दी ने दी दस्तक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 6 Nov 2017, 5:39 PM IST

hanumangarh weather update

hanumangarh weather update

Video : निशान साहिब के चोले की सेवा, गुरुद्वारा परिसर में सजेगा कीर्तन दीवान

निकल गए गर्म कपडे, लगने लगी बीमारियां

संगरिया. मौसम ने बीते चार दिनों से करवट बदली है। अब ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। जिसके चलते घरों व दुकानों में दिन-रात घूमने वाले पंखे प्राय: बंद है। सोमवार को कोहरे की चादर दिन में ११ बजे तक छाई रही। सुबह तो हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालकों को लाईट जलाकर व धीमी गति में आवागमन करने को मजबूर होना पड़ा। पैदल लोग भी अंदाजे से ही कदम बढ़ा रहे थे।

Video : कार के लिए दोस्त ने ही दिया दगा, चाकुओं से गोदकर नहर किनारे पटका

दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वहीं लोगों को सुबह की धूप सुहानी लगने लगी है। रात के समय व विशेष तौर पर भोर के समय तापमान में गिरावट आ रही है और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ता है। अलमारियों में कई महीनों से बंद पड़ी रजाइयां, कंबल आदि बाहर निकलने लगे है, वहीं ऊनी कपड़ों व अन्य गर्म कपड़ों की मांग भी एकाएक बढऩे लगी है।

Video : विश्वास उठने लगा तो पुलिस की टूटी चुप्पी, आठ वारदातों में संलिप्त गैंग के पांच आरोपित गिरफ्तार

ऊनी कपड़ों के दुकानदारेां का कहना है कि ऊनी व गर्म कपड़ों की बढ़ती मांग देखकर दिल्ली व लुधियाना से हजारों रुपयों के गर्म कपड़े मंगवाए हैं। रुई की मांग भी बढ़ रही है। रजाइयों में रुई भरवाने के लिए लोग ङ्क्षपजारों के पास जुट रहे हैं। इसके अतिरिक्त बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों ने भी अपने पांव पसार लिए है। मौसम में ठंड बढऩे से सर्दी, जुकाम, बुखार, नजला, गले की खराबी जैसे मौसमी रोगों ने अधिकांश घरों में दस्तक दे दी है।

पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर के लिए मुसीबत बना की-पैड मोबाइल

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़