पश्चिमी यूपी से 20 साल में एटीएस ने 12 अधिक जासूस को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पिछले दो दशकों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को बरगलाकर देश की अहम जानकारियां हासिल करने में जुटी है। आईएसआई हैंडलरों के लिए सेना से जुड़े युवा निशाने पर हैं। एटीएस ने 2003 के बाद से हापुड़ के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर के आसपास के जिलों में 12 से अधिक जासूसों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे हैं। इनमें सेना से जुड़े लोग ज्यादा हैं।