31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने अपनी पत्नी से की ऐसी मांग कि उसने कर दिया मना, गुस्से में दे दिया तीन तलाक

खबर की मुख्य बातें- -पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है - पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालवालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है -थाना हाफिजपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी पांच वर्ष पूर्व बुलंदशहर निवासी से हुई थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Aug 2019, 5:07 PM IST

demo1.jpg

हापुड़। जनपद में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में 15 लाख नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति गुस्से में तीन तलाक बोलकर चला गया। पत्नी ने आपबीती अपने परिवार वालों को बताई तो परिवार में बुजुर्ग पिता के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: शादी के 20 साल बाद इस बात से नाराज पति ने पत्नी को तीन तलाक, थाने- चौकी के चक्कर काट रही पीड़िता

पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालवालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। दरअसल, थाना हाफिजपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी पांच वर्ष पूर्व बुलंदशहर निवासी से हुई थी।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश की ये महिला दूसरी बार पहुंची KBC, आज अमिताभ बच्चन के सवालों का देंगी जवाब

महिला के पिता ने अपनी औकात के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि लड़की के ससुराल वाले लगातार दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। लड़की के साथ मारपीट करते थे। जब इस बात का विरोध लड़की ने किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।