UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की उसकी मजबूत सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल से रिश्तों में दरार की बातें लगातार सामने आ रही हैं। समरसता अभियान के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी हापुड़ पहुंचे। यहां जयंत चौधरी ने सपा से गठबंधन होने की बात तो कही लेकिन साथ ही ये भी कह दिया कि उनकी पार्टी का अपना एक अलग अस्तिव है। जयंत ने कहा कि 2024 के चुनाव में जाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं, चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन का स्वरूप क्या होगा, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। इस पर अभी तय नहीं है। इसके लिए कुछ और वक्त दीजिए।