18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना लॉकडाउन: इस मोदी भक्त ने लिया अनोखा संकल्प, बिना अन्न ग्रहण किए 13 दिन तक करेगा PM Modi की पूजा

Highlights - हापुड़ जिले के बाबूगढ़ में रहने वाले ओमवीर सिंह का परिवार लगा पीएम मोदी की पूजा में - कहा- अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश को कोरोना से बचा सकते हैं - घर के मंदिर में भगवानों के साथ रखी पीएम माेदी की तस्वीर
2 min read
Google source verification
hapur.jpg

हापुड़. देशभर में जहां कोरोना से लोगों को बचाने के लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। लोग हवन-यज्ञ कर कोरोना के प्रकोप को खत्म करने प्रार्थना कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा परिवार भी सामने आया है, जो देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए घर में बने मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर निरंतर पूजा-पाठ कर रहा है। इस परिवार का मानना है कि पीएम मोदी ही देश के लोगों को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा सकते हैं। इतना ही नहीं इस परिवार के मुखिया ओमवीर सिंह ने बगैर अन्न ग्रहण किए लगातार 13 दिन तक पूजा-पाठ का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें- UP के इस शहर से हुई थी तबलीगी जमात की शुरुआत, इस तरह दुनियाभर में हुआ विस्तार

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ में रहने वाले ओमवीर सिंह का परिवार भगवानों के साथ-साथ मंदिर में पीएम मोदी की तस्वीर रखकर इन दिनों कोरोना वायरस से देश को बचाने के लिए प्रार्थना कर रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान के रूप में पूजने वाले ओमवीर सिंह का कहना है कि जब से पीएम मोदी ने देश की जनता को बचाने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन का निर्णय लिया है, तब से वह पीएम मोदी को अपना भगवान मानते हैं। तभी से वह पीएम मोदी के साथ भगवान की पूजा कर रहे है और उनकें मार्गदर्शन में चल रहे है। उनका कहना है कि हर एक देशवासी को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। देश के लिए पीएम मोदी भगवान हैं और अगर देश को कोई कोरोना से बचा सकता है तो वो देश के पीएम मोदी हैं।

इसके साथ ही ओमवीर का कहना है कि पीएम मोदी देश के लिए भगवान से कम नहीं है। इसलिए उन्होंने घर के मंदिर में भगवानों के साथ पीएम माेदी तस्वीर रखी है। ओमवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वह 13 दिन तक अन्न ग्रहण नही करेंगे। इस दौरान वह निरंतर पूजा-पाठ करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच घर की छत पर समूह में नमाज पढ़ना पड़ा भारी, 11 के खिलाफ दर्ज किया केस