17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्मी स्टाइल में दीवार तोड़ते हुए पलटा ट्रक, फिर खुद ही सीधा भी हो गया, हैरतअंगेज वीडियो वायरल

- फ़िल्मी स्टाइल में पलटा तेज रफ़्तार ट्रक- बाउंड्री वॉल तोड़कर पलटा, फिर खड़ा हुआ- इस भीषण हादसे में नहीं आई किसी को चोट- रायपुर से लोहा लेकर टिमरनी आया था ट्रक

2 min read
Google source verification
amazing truck overturned video viral

फिल्मी स्टाइल में दीवार तोड़ते हुए पलटा ट्रक, फिर खुद ही सीधा भी हो गया, हैरतअंगेज वीडियो वायरल

मध्य प्रदेशके हरदा जिले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लोडिंग ट्रक फिल्मी स्टाइल में अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए सड़क पर पलटा और अचानक ही सीधा खड़ा हो गया। सामने आए वीडियो में साफ नजर आया कि, ट्रक बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए तीन-चार पलटी खाते हुए सड़क के पास जाकर सीधा खड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि, ये वीडियो तीन दिन पुराना जिले के टिमरनी इलाके का है। अब कमाल की बात तो ये है कि, हादसे में किसी अन्य़ शख्स को तो छोड़िए ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर को भी कोई चोट नहीं आई। हालांकि, घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया था, लेकिन कुछ देर चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें- जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार करने को मजबूर हैं यहां स्कूली छात्र, VIDEO


सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बता दें कि, टिमरनी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले छिदगांव के पास एक ट्रक फिल्मी स्टाइल से पलट गया। घटना छिदगांव रोड होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर मिश्रा पेट्रोल पंप के पास राधा स्वामी सत्संग सभा स्थल के पास की बताई जा रही है। इस घटना का पूरा वीडियो पास में स्थित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुआ है। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि, ट्रक होशंगाबाद से रायपुर लोहे के एंगल लेकर जा रहा था। इसी दौरान छिदगांव गांव के पास तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरु की।

यह भी पढ़ें- मकान के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, VIDEO


मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर टिमरनी पुलिस का कहना है कि, ट्रक में लोहे का सामान भरा था, जिसे लेकर चालक रायपुर जा रहा था, इस दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। फिलहाल किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सम्भवतः स्टेयरिंग फैल होने से ये घटना हुई है। सभा स्थल की बाउंड्री वॉल टूट गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।