13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी को असहाय बताने वाले इस भाजपा विधायक ने किया रात्रि चौपाल से किनारा

फेसबुक पर कविता लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को असहाय बताने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश को अब भी जान का डर सता रहा है।

2 min read
Google source verification
Shyam Prakash

Shyam Prakash

हरदोई. सोशल मीडिया प्लैटफार्म फेसबुक पर कविता लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को असहाय बताने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश को अब भी जान का डर सता रहा है। श्याम प्रकाश ने भाजपा के रात्रि चौपाल से किनारा कर दिया है और कहा है कि मुझे धमकियां मिलने के बाद भी सुरक्षा नहीं मिली है, इसलिए रात में हम नहीं जा सकते। हमें जान का खतरा है। BJP विधायक ने अपना यह डर बकायदा पत्र के जरिये जाहिर करते हुए एक बार फिर तरह-तरह की चर्चा और अटकलों को गति दे दी है।

ये भी पढ़ें- अभिषेक गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज, सीएम योगी के प्रमुख सचिव पर घूस मांगने का लगाया था आरोप

अली बुदेश भाई के नाम से मिल रही धमकी चलते किया रात्रि प्रवास से किनारा-

मसला यह था कि अली बुदेश भाई के नाम से मिलने वाली BJP विधायकों को धमकी के क्रम में उन्हें जब धमकी मिली तो उनका आरोप था कि उनके परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई। लिहाज़ा समर्थकों ने असलहों से लैस होकर उनके लिए सुरक्षा घेरा बनाया था। वहीं अब विधायक द्वारा भाजपा की रात्रि चौपाल से पत्र लिखकर जान का भय बताकर किनारा करना चर्चा का विषय बना है।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी के करीबी इस बड़े अफसर के खिलाफ आया बड़ी कार्रवाई का आदेश, सीएम योगी को करना पड़ेगा निलंबित, भाजपा में हड़कंप

सीएम योगी का बताया असहाय, फेसबुक पर पोस्ट हुई थी वायरल-

आपको बता दें कि अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री के 2 जून के हरदोई दौरे से ठीक पहले उपचुनावों में भाजपा की हार पर फेसबुक पर कविता पोस्ट की थी और तंज कसते हुए मुख्यमंत्री को असहाय तक कह दिया था। BJP विधायक की यह कविता वायरल हुई थी। उससे पहले विधायक श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री को असहाय कह दिया था।