1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, सपा सरकार में नगर पालिका, नरक पालिका बन गया

जनता नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों को जिताए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 20 Nov 2017, 8:10 PM IST

yogi adityanath

CM Yogi Adityanath

हरदोई. हरदोई जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सभा को संबोधित करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव को न केवल महत्वपूर्ण बताया, बल्कि नगरों की विकास की सत्ता और राजनीति को नगर निगम नगर पालिका, नगर पंचायतों पर केंद्रित होने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक देश और प्रदेश की राजनीति करें और वहां से विकास की योजनाएं बनाएं और बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराये। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि जनता नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों को जिताए, ताकि उनको सड़क, बिजली, पानी के लिए विधायक और सांसदों के पास ना जाना पड़े।

भगवा रंग और योगी के रंग में रंगा नजर आया मैदान

राजधानी लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री योगी पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरे और वहां से फ्लीट के साथ जनसभा स्थल जीआईसी मैदान पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान योगी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जिससे पूरा मैदान भगवा रंग और योगी के रंग में रंगा नजर आया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने निकाय चुनाव में हरदोई जिले के सभी 13 नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील जनता से की। इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने नगर पालिकाओं को नरक पालिका बना दिए जाने का आरोप पिछली सरकारों पर मढ़ते हुए जमकर उनको कोसा।

गुंडाराज, माफिया राज भाजपा सरकार में खत्म हुआ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को इस बात का भरोसा दिलाया कि स्थानीय निकाय क्षेत्र विकास के पर्याय बने और लोगों को कि छोट-छोटे विकास कार्यों के लिए दौडऩा न पड़े, इसके लिए स्थानीय निकाय को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में पला बड़ा गुंडाराज, माफिया राज भाजपा सरकार में खत्म हुआ है। प्रदेश में निवेशकों का भरोसा लौट रहा है और व्यापारियों तथा अंतर्राष्ट्रीय उधमी भी निवेश के लिए उत्तर प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार विकास कार्यक्रम और गरीबों की सेवा करना ही भाजपा की सत्ता का सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि तेजी के साथ प्रदेश में विकास का काम हो रहा है। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला प्रभारी गोविंद पांडे, रामचन्द्र राजपूत, समीर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पारुल दीक्षित और अन्य नगर पालिका नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के मंच पर नहीं मिली भाजपा विधायकों और सांसदों को कुर्सी

जीआईसी मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए 3 मंच बनाए गए थे, जिसमें मुख्यमंत्री व नगर निकाय के प्रत्याशी व भाजपा नेताओं के लिए मुख्यमंत्री का मंच बना था। जिसके नीचे दूसरा मंच बना हुआ था, जिस पर स्थानीय भाजपा नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी। जबकि एक और तीसरा मंच बना हुआ था, जिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री के मंच पर भाजपा के सांसदों और विधायकों के बैठने के लिए व्यवस्था ना होने से पार्टी में चर्चा होती रही।