
नाबालिग के साथ चार माह तक दुष्कर्म
हरदोई. प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों व पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं थमती नहीं दिख रही हैं। ताजा मामला हरदोई में सामने आया है, जहां घर में अकेली एक युवती को बहशी युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस दौरान वह चिखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने उस पर रहम नहीं किया। युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने घटना किसी को न बताने की बात कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। घटना के बाद डरी-सहमी किशोरी घर के एक कोने में बैठी सिसक रही थी, घर वालों ने उसकी हालत देखी तो समझते देर न लगी कि उसके साथ क्या घटना घटी है? इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मोहल्ले में गुस्सा है।
धमकी देकर किया दष्कर्म
घटना शहर के मोहल्ला ईदगाह क्षेत्र की है। बताया जाता है कि यहां रहने वाली मानसिक रूप से बीमार 14 साल की किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां रिश्तेदार के घर निमंत्रण में गई हुई थी। परिवार के लोगों के अनुसार किशोरी रात करीब नौ बजे आंगन में सो रही थी। इसी बीच पड़़ोसी के घर किराये पर रह रहा हसीबी नाम का युवक नशे में धुत होकर उसके घर में घुस गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसका मुंह बंदकर उसे जान से मारने और शव नहर में बहा देने की धमकी भी दी। मंसूबे पूरे कर आरोपी ने नाबालिग युवती को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसकी जान ले लेगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
दर्द से तड़पती रही किशोरी
दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी रात भर दर्द से तड़पती रही। रिश्तेदार के घर से जब अगली सुबह मां घर लौती तो किशोरी की हालत देखकर सन्न रह गई। उसके होश उड़ गए। काफी पूछने पर उसने किसी तरह मां को आप बीती सुनाई। मां ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच -पड़ताल की और पीडि़ता द्वारा तहरीर देने की बात कही।
विधायक ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा
इसी बीच सूचना पाकर सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और पीडि़ता की मां को कड़ी कार्रवाई का विश्वास दिलाकर ढांढस बंधाया। पीडि़ता की मां ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Published on:
13 Nov 2017 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
