12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधवा के साथ कर दी सारी हदें पार, नहीं भरा मन तो कर दिया ये काम

विधवा के साथ कर दी सारी हदें पार, नहीं भरा मन तो कर दिया ये काम

2 min read
Google source verification

जालौन

image

Ruchi Sharma

Nov 13, 2017

photo

photo

जालौन. जनपद के रामपुरा इलाके में घर के अंदर एक वेवा महिला की नग्नावस्था में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी मच गयी। आशंका जताई जा रही है उसकी हत्या करने से पहले अज्ञात लोगों ने उसके साथ रेप किया हो। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें- यूपी सरकार ने निकाली हजारों सरकारी नौकरियां, एक क्लिक में करें आवेदन

घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मजीठ की बताई जा रही है। जिस महिला की लाश मिली है वह मजीठ की रहने वाली 50 वर्षीय वेवा जय देवी की है। जो घर में अकेली रहती थी और उसका लड़का पूना की एक फैक्ट्री में काम करता है। जो घर में नहीं था। बताया गया कि जब महिला अकेली थी तभी अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर हत्या की हो। वहीं आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने से पहले उसके साथ रेप किया गया हो। क्योकि महिला की लाश घर में नग्नावस्था में थी और इसके बारे में तब पता चला जब महिला की पड़ोस में रहने वाली महिला किसी काम से घर में गई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान सैनिकों ने 11 हिंदुस्तानियों को किया गिरफ्तार, घर में पत्नी, बच्चे कर रहे इंतजार


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रामपुरा पुलिस मौके पर सीओ अजेय कुमार शर्मा के साथ घटना स्थल पर पहुंची और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।
वही सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जायेगा। जब उनसे पूंछा कि क्या महिला के साथ रेप किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले का पता तब पता चलेगा जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जायेगी। तभी कुछ कहना संभव होगा।