हरदोई. जिले की सभी 13 सीटों का चुनाव परिणाम आ गया है। निकाय चुनाव में जिले में सबसे ज्यादा पांच निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं। यहां दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी रही है, जिसे चार सीटें मिली हैं। हरदोई में बसपा को दो सीटें मिली हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बावजूद जिले में उम्मीदों के अनुरूप कमल नहीं खिल सका है। यहां भाजपा को सिर्फ एक सीट (बेनीगंज नगर पंचायत) पर ही जीत हासिल हुई है। बेनीगंज नगर पंचायत से सुशीला वैश्य भारतीय जनता पार्टी की एकमात्र ऐसी उम्मीदवार हैं, जिन्होंने हरदोई जिले में जीत का परचम लहराया है।