14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शबरी संकल्प योजना से मिटेगा कुपोषण, बच्चे का फ्री में होगा इलाज, मां को रोज मिलेंगे 100 रुपये और खाना

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा- शबरी संकल्प योजना से 6 माह में हरदोई जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है...

2 min read
Google source verification
what is shabari sankalp yojana

हरदोई.योगी आदित्यनाथ सरकारी की शबरी संकल्प योजना के तहत अब छह माह में सभी बच्चे कुपोषण मुक्त हो जाएंगे। हरदोई के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिले के सभी अधिकारियों को दो-दो गांवों में शबरी संकल्प योजना के तहत कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 6 महीने में जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है।

जनपद स्तरीय पोषण समिति की विकास भवन सभागार के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कुपोषण मुक्त अभियान के लिए तैनात सभी 58 जिला स्तरीय अधिकारियों को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर जिला पोषण केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी वीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस/Village Health Nutrition Day ) के दिन अपने गांवों में जाकर एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी की जानकारी लेंगे तथा गांव के पांच अति कुपोषित बच्चों को प्राथमिकता पर NRC (पोषण पुनर्वास केन्द्र) में भर्ती करायेंगे।

बच्चे को मुफ्त इलाज और माता 100 रुपये रोज
जिलाधिकारी ने बताया कि एनआरसी (Nutrition Rehabilitation Center) पर बच्चों को 14 दिन के लिए भर्ती किया जायेगा। इस दौरान बच्चे का पूरा इलाज करने के साथ माता को नि:शुल्क भोजन एवं रुपये 100 प्रतिदिन दिया जायेगा।

ताकि कुपोषण से मुक्त हो सकें बच्चे
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी गांवों में जाकर कुपोषित बच्चों के परिजनों, खासकर बच्चों की माताओं से बात करें और उन्हें उनके बच्चे को कुपोषण से बचाने की जानकारी दें। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि अधिकारी कुपोषण मुक्त अभियान में मानवीय आधार पर अपना योगदान दें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराया जा सके।

यह भी पढ़ें :मजदूरों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, बेटी की शादी की टेंशन खत्म, बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

ऐसे हासिल करें कुपोषित बच्चों की जानकारी
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी किसी भी गांव में जाने से पहले वहां के ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं अन्य संबंधित को जानकारी देकर जायें। वहा प्रधान आदि से गांव के कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की जानकारी हासिल करें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये निर्देश
लाल श्रेणी के कुपोषित बच्चों की फीडिंग के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कुपोषित बच्चों की फीडिग प्रतिमाह 90 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए।

योगी सरकार ने 29 जिलों को दी शबरी संकल्प योजना की सौगात
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सितंबर 2017 में उत्तर प्रदेश के 29 जिलों को शबरी संकल्प योजना की सौगात दी। यह योजना हौसला पोषण योजना की तर्ज पर शुरू हुई है। जिन 29 जिलों में ये योजना लागू की गई है उनमें जौनपुर, मिर्जापुर, कौसाम्बी, फतेहपुर, संत कबीरदास नगर, बांदा, कनौज, इटावा, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, एटा , कासगंज, अलीगढ़, बदायूं, शांहजहाँपुर, पीलीभीत, बहराइच, गोण्डा, फैजबाद, श्रावस्ती, बाराबंकी, संत कबीर नगर, बलरामपुर, शिद्र्धाथ नगर, महराजगंज तथा बस्ती जिले शामिल हैं।