
पुरवाई से बदल रहा है प्रदेश का मौसम, वज्रपात और कोहरे की चेतावनी
UP Rain And Fog Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बुधवार से बदलाव देखने को मिलेगा। सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलीगढ़ सहित 20 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। साथ ही, प्रदेश के तराई क्षेत्र में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मौसम में बदलाव शुरू होगा। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना है:
मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के सात जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दृश्यता बहुत कम रहने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। अलर्ट वाले जिले हैं:
राज्य के 40 जिलों में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा। इन जिलों में दृश्यता कम होगी, जिससे सड़कों पर यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ये जिले हैं:
मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप खिली, जिससे दिन के तापमान में वृद्धि हुई। हालांकि, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण ठंड का असर बना रहा। बुधवार से हवा की रफ्तार में गिरावट और पुरवाई हवाओं के प्रभाव से मौसम में नरमी आने की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक हो सकती है।
कोहरे और बारिश के चलते यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
Published on:
21 Jan 2025 11:51 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
