30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Webley Scott रिवॉल्वर के मेक इन इंडिया मॉडल की बुकिंग शुरू, सीएम करेंगे लॉन्च, जानें कीमत-खासियत

- हरदोई के संडीला में बन रही है रिवॉल्वर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 Jan 2021, 4:04 PM IST

Webley and Scott

Webley and Scott

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
हरदोई. कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (Ordinance Factory) में बनी 'प्रहार' रिवॉल्वर की सफलता के बाद अब प्रसिद्ध विदेशी वेब्ले एंड स्कॉट रिवॉल्वर हरदोई के औद्योगिक क्षेत्र संडीला में अगले माह लॉन्च होने जा रही है। मेक इन इंडिया की तर्ज पर बनी इस रिवॉल्वर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉन्च करेंगे, जिसके बाद यह बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। फिलहाल लोगों के देखने के लिए इसे लखनऊ व कानपुर गनहाउस में रख दिया गया है। इससे पहले कानपुर में ही प्रहार को लॉन्च किया गया था, जिसे वेब्ले एंड स्कॉट की टक्कर का ही बताया जा रहा था। शस्त्र शौकीनों का इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लॉन्चिंग के कुछ ही दिनों में इसकी बंपर बुकिंग हुई थी। इसी तरह वेब्ले एंड स्कॉट रिवॉल्वर के मेक इन इंडिया मॉडल की भी बुकिंग शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें- किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली, लखनऊ में झड़प के बाद हिरासत में कई सपा नेता

रिवॉल्वर की 'सी' सिरीज का हो रहा निर्माण-

वेब्ले एंड स्कॉट कंपनी की रिवाल्वर दुनियाभर में मशहूर है। और अब इसका मेक इन इंडिया संस्करण लॉन्च होने के लिए तैयार है। ब्रिटेन की इस रिवाल्वर को भारतीय संस्करण कंपनी ने बेहद ही कम समय में बना दिया है। 'वेब्ले स्काॅट’ की 'ए’ व 'बी’ सिरीज दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कंपनी की आधुनिक 'सी' सिरीज का भारत में मेक इन इंडिया के तहत निर्माण हो रहा है। इसके 'छोटा पाॅकेट माॅडल' और दूसरा 'रेग्युलर माॅडल विथ फुल ग्रिप' जैसे दो मॉडल बन रहे हैं। एक साल में केवल 2400 रिवाल्वर ही बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- टैक्टर रैली निकालने को लेकर पुलिस व सपाईयों में नोक झोंक, पार्टी कार्यालय में किया नजरबन्द

यह है खासियत-
वेब्ले स्कॉट कंपनी की रिवाल्वर के बारे में दावा है कि इसका वजन 670 ग्राम है और यह रिवाल्वर अब तक की सबसे हल्की रिवाल्वर है। इसे महिलाएं भी आसानी से चला सकेंगी। महिला सुरक्षा को देखते हुए बुकिंग के दौरान महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं अन्य खासियतों की बात करें तो पॉकेट मॉडल वाली इस रिवाल्वर को पानी में भी चलाया जा सकेगा। .32 बोर वाली इस रिवाल्वर की शूटिंग रेंज 60 मीटर है। कुल लंबाई 120.5 मिमी है। बैरल की लंबाई 76.2 मिमी है।

1.38 लाख होगी कीमत-

कीमत की बात करें, तो 28 फीसद जीएसटी को हटाकर इसकी कीमत 1.38 लाख रुपये है। निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मास्टर गन हाउस से ही इसकी बिक्री होगी। फैक्ट्री से इसकी बिक्री नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश के 15 मास्टर गन हाउसेस से इसकी सेल के लिए अनुबंध हो चुका है। विधिक प्रक्रिया भी पूरी हो रही है। सिंह ने बताया कि कई गन हाउस में दो से तीन-तीन महीने की वेटिंग है, लेकिन बुकिंग जारी है। कानपुर में तो काफी संख्या में रिवाल्वर बुक हो चुके हैं। ग्राहकों के पास गन हाउस से बुकिंग के बाद एसएमएस पहुंच रहे हैं। मिजोरम तक से रिवाल्वर की बुकिंग के लिए फोन आ रहे हैं। रिवाल्वर की कानपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जांच हो चुकी है। अगली टेस्टिंग के लिए संडीला स्थित फैक्ट्री में ही फायरिंग रेंज बनाने की तैयारी है।