
हाथरस। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हाथरस जिले के सहपऊ ब्लॉक के गांव गुथेरा में सोमवार को 51 जोड़ों की शादी कराई गई। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस समारोह में कुछ लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार भी भेंट किये।
अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
सहपऊ के ब्लॉक के गांव को धारा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों का विवाह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में शादी में होने वाली सभी रस्में जयमाला से लेकर भंवर और दावत तक की रस्में पूरी की गई। जिलाधिकारी अमित कुमार और सीडीओ एसके सिंह आदि अधिकारियों ने वर और वधु के साथ फोटो खिंचवाई।
संभ्रांत लोगों ने भेंट किए उपहार
जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सभी कन्याओं को राज्य सरकार द्वारा तय की गई धनराशि के अलावा जरूरी सामान दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ संभ्रांत लोगों ने इन कन्याओं को अपनी ओर से उपहार भी दिए हैं। इस सामूहिक विवाह समारोह से दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के लोग बेहद खुश हैं।