शक होने पर सिपाही ने दबोचा ठग
आगरा में तैनात सिपाही जयप्रकाश यहां मुरसान गेट स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रहा था, तभी तीन ठग भी वहां आ गए, जिन्होंने किसी तरह सिपाही से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया, जिस पर सिपाही को पता लगा तो, उसने ठगों को पकड़ लिया, जिनमें से 2 मौके से फरार हो गए, लेकिन एक ठग को सिपाही ने लोगों की सहायता से दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली।