17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उपवास, खुद की कुर्सी बचाने का नया तरीका: सतीश शर्मा

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जन आक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 Apr 2018, 7:22 PM IST

Congress workers

हाथरस। 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में केन्द्र सरकार के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली जन आक्रोश रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस सरकार में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मन्त्री रहे व पूर्व मन्त्री व वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी सतीश शर्मा हाथरस पहुंचे और कांग्रेस जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर दिल्ली में होने जा रही रैली में अधिक से अधिक लोगों को लाने की अपील की। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए, उनके 12 अप्रैल को उपवास को बताया खुद की कुर्सी बचाने का नया तरीका। उन्होंने कहा कि देश में पहली वार न्याय पालिका के जजों को किसी प्रधानमन्त्री के खिलाफ खड़ा होने का आरोप भी लगाया।

अधिक से अधिक जुटायें भीड़
हाथरस आगरा अलीगढ़ रोड़ पर कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मन्त्री सतीश शर्मा ने 29 अप्रैल को केन्द्र सराकार के विरोध में रामलीला मैदान में होने जा रही जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए, हाथरस नगर, जिला, तहसील व ब्लॉक कमेटियों के संग बैठक कर अच्छी भीड़ जुटाने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष शतीश शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी ने सन 2014 में देश की 125 कारोड़ जनता से वादा किया था, उन वादों में से किसी भी वादे को उन्होने पूरा नहीं किया है। न किसानों के लिए, न नौजवानों के लिए, न महिलाओं की सुरक्षा के लिए। देश पर आक्रमण हो रहे हैं। नाही बेरोजगारों को रोजगार ही दिया गया। उनके द्वारा किये गये सारे के सारे वादे खाली दिखावा बन कर रह गए हैं, जिसके खिलाफ रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जाएगी। इस रैली के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछेंगे कि आखिर उनके वादे कब पूरे होंगे।