2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 लाख रुपये देकर बनें इस हॉस्पीटल के आजीवन सदस्य

हरिआई हाॅस्पटल ट्रस्ट के प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी डॉ. रमा शंकर मौर्य ने सभी सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 May 2018, 2:48 PM IST

Hari eye hospital

Hari eye hospital

हाथरस। हरिआई हाॅस्पटल ट्रस्ट के प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी डॉ. रमा शंकर मौर्य ने सभी सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य उद्देश्य हरि आई हाॅस्पटल का संचालन करना है, जिसके लिये धनराशि की आवश्यकता पड़ेगी। कोई भी व्यक्ति 5 लाख रुपये चन्दा देकर हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट का आजीवन सदस्य बन सकता है।

दिए ये निर्देश
उन्होने हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट के कमेटी के द्वारा संचालन के प्रचार प्रसार करने के बारे में निर्देश दिए, जिससे आमजन लोगो में भ्रान्ति दूर हो कि हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट पर किसी का अबैध कब्जा है। उन्होने हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट के संचालन हेतु उपजिलाधिकारी हाथरस को हरि आई हाॅस्पटल में आगमन के संचालन के लिये सभी ताले खुलवाने के निर्देश दिये। इसके अलावा ऐसे कमरे जो उपयोग कारने की दशा में हो उसमें डाक्टरो के बैठने की व्यवस्था की जाए।


साफ़ सफाई के दिए निर्देश
उन्होने नगर पालिका से साफ सफाई भी कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने हरि आई हाॅस्पटल के संचालन हेतु चन्दा देने वाले लोगो से भी वार्ता करने को कहा। उन्होने कहा कि हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट के ताले को हटाकर लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट की सम्पत्ति है। जिसे समाजसेवी लोग हरि आई हाॅस्पटल के संचालन हेतु अंशदान कर सकें।


ये बोले पालिका अध्यक्ष
नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हरि आई हाॅस्पटल जनपदवासियों की जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होने प्रशासन तथा न्यायालय के सहयोग से हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट के कब्जा मुक्त होने पर प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट को जिला अस्पताल के एक पार्ट के रुप में विकसित किया जाए, जिससे लोगों का आवगमन हो। इसके अलावा नगरपालिका द्वारा हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट में साफ सफाई कि व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। इसके अलावा हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट के संचालन हेतु यदि शासन स्तर से धनराशि कि आवश्यकता पड़ेगी तो उसकी भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होने कहा कि हरि आई हाॅस्पटल ट्रस्ट के संचालन हेतु सरकार पूरा सहयोग करेगी।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश