2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रथम चरण की वोटिंग के दौरान पूर्व सपा चेयरमैन हिरासत में

जबरन बूथ में घुसने व मतदाताओं को प्रलोभित करने के आरोप में हाथरस डीएम ने सपा के पूर्व चैयरमेन देशराज सिंह हिरासत में लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 22 Nov 2017, 11:31 AM IST

Nikay Chunav 2017

Nikay Chunav 2017

हाथरस। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन सतर्क है। यहां जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारी मतदान केंद्रों पर अपनी निगाहें जमाये हुए हैं। जिलाधिकारी हाथरस अमित कुमार सिंह ने जबरन बूथ में घुसने औऱ मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोप में नगर पंचायत मुरसान से सपा के पूर्व चैयरमेन देशराज सिंह को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उन्हें थाना मुरसान बैठाया गया है। आपको यह भी बता दें कि फिलहाल सपा से टिकट न मिलने के कारण देशराज सिंह नगर पंचायत मुरसान से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में हैं।

मुरसान को जीएसएएस इंटर कॉलेज से लिया हिरासत में
जिलाधिकारी अमित कुमार शहर के मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन और निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह जबरदस्ती पोलिंग बूथ में घुस कर मतदाताओं को प्रलोभन दे रहे थे। इसे देखते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने भिजवा दिया। इस कार्रवाई के बाद से अन्य प्रत्याशी भी सजग हो गए हैं।

Must Read - चुनाव में बच्चे से काम कराना पड़ा महंगा, भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी

Must Read - यूपी निकाय चुनाव वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी ने उड़ा दिए प्रत्याशियों के होश

बूथ के अंदर प्रत्याशी को नहीं है घुसने की अनुमति
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है, अब तक 12 फीसदी मतदान हो चुका है। उन्होंने बताया कि सभी बूथ पर लगातार गश्त की जा रही है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रत्याशी को बूथ में अंदर जाने की अनुमति नही है, इसके लिए हिदायत दी जा चुकी है। अगर कोई भी प्रत्याशी जबरन बूथ में अंदर जाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। मुरसान में भी यही कार्रवाई की गई है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश