25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजिया निकलने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

हाथरस में ताजिया के दौरान चार लोग बिजली की एचटी लाइन के चपेट में आ गए। दो की हालत गंभीर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Oct 2017, 5:52 PM IST

taziya

हाथरस। जिले के कस्बा सासनी में ताजिया सुपर्द के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में चार युवक घायल हो गए हैं। ताजिया निकलते वक्त गांव नगला भूरा के निकट ईदगाह के सामने चार युवक 33 हजार एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।


अलम की छड़ में दौड़ा करंट, चार युवक घायल

गांव नगला भूरा के मुस्लिम ताजिया लेकर सासनी की ओर सासनी के ताजिया में शरीक होने आ रहे थे। जैसे ही गांव से बाहर ईदगाह के निकट आए तो ऊपर से गुजर रही 33 हजार एचटी लाइन से निकल रहा करंट अलम की छड़ में दौड़ गया। जिससे छड़ को पकड़ रहे युवक करंट की चपेट में आ गये और बुरी तरह से झुलस गये। घटना की जानकारी होने पर ताजिया जलूस में शामिल लोगों ने जैसे तैसे करंट की चपेट में आए युवकों को तारों से अलग किया और घटना की सूचना एंबुलेंस तथा पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। खैरियत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।


घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया

पुलिस ने मौजूद लोगों और घायलों के परिजनों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अलीगढ जिला अस्पताल भिजवाया। जहां घायल हुए सोहिल पुत्र कजरूद्दीन (14), शंभू पुत्र चंदा (17), रिहान पुत्र भूरे खां (17), नासिर पुत्र अख्तर(16) को अलीगढ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें शंभू और सोहिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। अलीगढ़ जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है ।


ताजियों की रस्म अदायगी

गांव नगला भूरा में घटना होने के बाद ग्रामीणों ने ताजिया निकालने की मात्र रस्म अदायगी की। गांव से शांतिपूर्वक ताजिया लाकर शहर के ताजियों में मिलाए गये और बड़ी शांति से ताजियों को निकालकर केवल रस्म अदायगी की गई।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग