15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद की पत्नी का प्रधानमंत्री की तस्वीर को माला पहनाता फोटो वायरल, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया मूर्खताभरा कदम

भाजपा के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने इस कदम को मूर्खतापूर्ण बताते हुए मामले का संज्ञान लेने की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Dec 2017, 2:33 PM IST

BJP Mistake

BJP Mistake

हाथरस। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा का बहुमत आने के बाद भाजपा सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर ने सांसद कार्यालय पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला पहनाकर हर्ष जाहिर किया। सांसद की पत्नी का तस्वीर को माला पहनाते हुए फोटो अब वायरल हो रहा है। इसको लेकर जब भाजपा के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार से बात की गई तो उन्होंने भाजपाइयों के इस कदम को मूर्खता भरा बताया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

मामले की समीक्षा कर कराया जाएगा आलाकमान को अवगत
भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने बताया कि जब दोनों प्रदेशों में बहुमत आया तो भाजपा कार्यकर्ता मिष्ठान वितरण कर खुशी माना रहे थे। मुझे मीडिया के माध्यम से यह जानकारी हुई कि कुछ कार्यक्रताओं ने नरेंद्र मोदी की तस्वीर रख कर जश्न मनाया और उस तस्वीर पर माला पहनाई गई है, तो यह कदम मूर्खता का परिचय है। समझदारी में भी उन्होंने आखिर ये गलती कैसे की। उन्होंने कहा कि इस मामले की समीक्षा की जाएगी और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि रामवीर सिंह ने कहा कि अभी तक मेरी जानकारी में सांसद की पत्नी की माला पहनाते हुए कोई तस्वीर नहीं आई है। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो ये गलत है। इसका संज्ञान लिया जाएगा।

विपक्ष ने साधा निशाना
इस मामले में विपक्ष भी पीछे नहीं है। इस मामले में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि हाथरस के भाजपाइयों को यह भी नहीं पता कि जो व्यक्ति हमारे बीच जीवित है, और काम कर रहा है, उनकी तस्वीर पर माला नही पहनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास से कोई मतलब नहीं है, वो लोग विकास वगैरह जानते ही नहीं। उनका यह कृत्य बता रहा है कि भाजपा के लोग कुछ नहीं जानते, वे सिर्फ ढोंग करना जानते हैं।