ये है मामला
थाना कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला किला खाई की रहने वाली एक छात्रा को स्कूल जाते समय कुछ दबंग मनचले युवक छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा द्वारा इसकी शिकायत परिजनों से की गई। छात्रा का भाई मनचलों के परिजनों से शिकायत करने पहुंचा, तो मनचलों ने छात्रा के भाई की पिटाई कर दी और पुलिस भी बुला ली। उसके बाद आज परेशान होकर पीड़ित छात्रा परिवार के साथ थाना कोतवाली में लगे सामाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाने पहुंची।