19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Hathras / बंदर ने बिजलीघर में किया धमाका, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

बंदर ने बिजलीघर में किया धमाका, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

रात को ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया था। इस कारण आग लग गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 12 Oct 2018, 3:04 PM IST

fire

fire

हाथरस। आगरा रोड स्थित मीतई 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन में रात को ट्रांसफार्मर पर एक बंदर कूद गया, जिसके कारण ट्रांसफार्मर की बुशिंग में भीषण आग लग गई। उसके बाद आधा दर्जन दमकलों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस कारण हाथरस और इगलास सहित कई इलाकों में काफी देर तक बिजली गुल रही। घटना रात दो बजे की है।

यह भी पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर ये लापरवाही पड़ी भारी, 10 वर्षीय मासूम के साथ जो हुआ, उसने उड़ाये सभी के होश

लाखों का नुकसान
ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और एसडीओ व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। आनन-फानन में दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई को जोड़ा गयास, तब जाकर सप्लाई सामान्य हुई। इस मामले में अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार आत्रे का कहना है कि रात को ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया था। इस कारण बुशिंग में खराबी आने से आग लग गई। करीब आधा घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही है। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़ें

बेखौफ बदमाश - पिता की गोद से एक साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश