ये था मामला
दरअसल सादाबाद के गांव बहरदोई स्थित रामजीलाल सुमन के पैतृक आवास में 28 दिसंबर 2017 की रात चोरी हुई थी। उस दौरान चोरों ने करीब 18 लाख रुपए की नकदी साफ कर दी थी। उस समय सपा नेता की तहरीर मिलने के बाद सादाबाद पुलिस व एसओजी खुद इस केस का पर्दाफाश करने में जुट गए थे। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही चार चोरों को पकड़कर 18 लाख रुपए बरामद कर लिए। पुलिस की सक्रियता से सपा नेता रामजीलाल सुमन काफी प्रसन्न हुए और बुधवार को एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार लेकर पुलिस कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने एसपी का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की तारीफ की और एसपी व उनकी टीम को एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार से नवाजा।