7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कक्षा एक के छात्र का दिनदहाड़े अपहरण

बताया जाता है कि छात्र का पिता कस्बा में एक छोटी सी चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 28 Feb 2018, 2:16 PM IST

हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामई निवासी 9 वर्षीय छात्र का क्रिकेट खेलते समय कार सवार अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े अपहरण कर ले गए। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी हड़कम्प मच गया है। पीड़ित पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शंकरपाल उर्फ शेरा पुत्र नेत्रपाल निवासी गांव बरामई ने उल्लेख किया है कि उसका 9 वर्षीय पुत्र प्रशांत जो कि क्लास एक का छात्र है। अपने मित्रों के साथ कस्बा के ईदगाह रोड स्थित मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहा था तभी एक कार में सवार होकर अज्ञात बदमाश आए जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और जबरन उसके पुत्र प्रशांत को कार में डाल कर अपने साथ ले गए और उसका अपहरण कर लिया।

बताया जाता है परिजनों ने छात्र को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जाता है कि छात्र का पिता कस्बा में एक छोटी सी चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके चार पुत्रियों पर प्रशांत इकलौता पुत्र है। छात्र के अपहरण से परिजनों में कोहराम मच गया है और प्रशांत के न मिलने से परिजन बेहद परेशान हैं। छात्र के दिनदहाड़े हुए अपहरण से लोग भयभीत हैं। पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गई है।

17 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

सिकंद्राराऊ। विद्युत विभाग के अवर अभियंता योगेंद्र पाल ने अपनी टीम के साथ गांव खिजरपुर बाजिदपुर में छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने यहां पर राजू, मुकेश, अशोक कुमार, गोपाल, कुंवरपाल, महेश, कस्तूरी देवी, कमला देवी, राजभान सिंह, मिथलेश देवी, राम सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय पाल, ओमपाल, सुनील, चन्द्रवीर, राकेश को एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा है। विभागीय छापेमारी से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। जेई ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।