2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस में बैठे मिले ये मासूम बच्चे, पुलिस तलाश रही इनके मां-बाप को

मुकुल और हिमांशी नाम के ये बच्चे रोडवेज बस में बैठे मिले हैं। पुलिस को इनके मां-बाप की तलाश है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Jun 2018, 5:52 PM IST

Missing Child

रोडवेज बस में बैठे मिले ये मासूम बच्चे, पुलिस तलाश रही इनके मां-बाप को

हाथरस। जिले की कोतवाली सासनी क्षेत्र में एक ऐसी ह्रदय विदारक घटना सामने आयी, जिसने क्षेत्र के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां दो मासूमों को माता पिता ने अलीगढ़ से रोडबेज बस में बैठा दिया, और खुद कहीं गायब हो गए। हैरानी की बात तो तब हुई जब रोडवेज के परिचालक ने उन्हें हनुमान पुलिस चौकी पर उतारकर अपना पल्ला झाड़ दिया। बच्चे रोते बिलखते पुलिस को मिले तो पुलिस ने माता पिता की खोज शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

पुलिस के संरक्षण में मासूम

बुधवार की देर शाम पुलिस को हनुमान चौकी के निकट मिले लगभग तीन और पांच वर्ष के बच्चे केवल अपना नाम मुकुल और हिमांशी बता रहे थे। पिता का नाम मनोज मगर अपने गांव या शहर का नाम बताने में असमर्थता जता रहे थे। इससे पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। पुलिस ने वायरलेस से सभी थानों को सूचित कर दिया। मगर बच्चों के माता पिता का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल बच्चे पुलिस के संरक्षण में हैं।दूसरे दिन शाम तक इन बच्चों को लेने के लिए कोई नहीं आया। पुलिस ने बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस इस पहलू पर भी चांज कर रही है कि कहीं कोई इन्हें अगवा करा लाया हो। जिससे इनके माता पिता परेशान हों। बच्चे अपना नाम मुकुल और हिमाशीं बता रहे हैंं। पिता का नाम मनोज इसके आगे कुछ नहीं बता पा रहे हैंं। पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बच्चों को बाल ग्रह भेजने की तैयारी में जुटी है।

शोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा

मासूम के रिश्तेदारों और उनके माता पिता की तलाश के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, पुलिस ने आस पास के थाना क्षेत्रों में बच्चों की फोटो सर्कुलर करा दी है, यहां तक व्हाट्सप ग्रुपों में भी बच्चोंं की फोटो डाली जा रही है, ताकि मासूमों के बारे में कुछ भी जानकारी मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश