3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस महकमे पर राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति सिंह ने यूपी पुलिस के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए नसीहत दी है।  

2 min read
Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Sep 14, 2017

Swati Singh

हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह का एक बार फिर दर्द छलका है। मंत्री स्वाति सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्वाति सिंह मंच से पुलिस को नसीहत भी दी।

पुलिस की अच्छी छवि नहीं है

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह ब्रज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लक्खी मेले दाऊजी महाराज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान स्वाति सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है।स्वाति सिंह ने कहा कि पुलिस को लेकर उनके मन में भी अच्छी छवि नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने भी सवा साल पहले पुलिस का एक्सपीरियंस किया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि पुलिस का कैसा चाल चरित्र और चेहरा है। स्वाति सिंह ने उनके पति दयाशंकर सिंह द्वारा मायावती पर दिए गए बयान के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई को याद करते हुए कहा कि उस दौरान मेरा एक्सपीरियंस बेहद खराब रहा।

छवि सुधारे पुलिस

स्वाति सिंह ने कहा कि मुझे उस दौरान ऐसा लगा कि जो हुआ वो बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। स्वाति सिंह ने मंच से कहा कि मैं पुलिस से भी आग्रह करूंगी कि बिना वजह किसी को भी परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि आज प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, हमारी दोनों ही सरकारें किसी भी गलत प्रवृत्ति के व्यक्ति को संरक्षण देने में विश्वास नहीं रखती। पुलिस सरकार के साथ मिलकर चले जिससे यहां लोग सुरक्षित रहें।

नसीमुद्दीन पर दिया बयान

वहीं नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाजपा में शामिल होने की संभावना के सवाल पर स्वाति सिंह ने कहा कि नसीमुद्दीन कभी भी भाजपा में नहीं आ सकते। उन्हेंने कहा कि कोई मुस्लिम भी नसीमुद्दीन के साथ नहीं है।

कर्ज माफी पर बोली मंत्री

वहीं ऋण माफ़ी को लेकर तमाम तरीके के विपक्षियों के सवाल पर सरकार के पक्ष में बोलते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि उन किसानों को इस तरह के चेक वितरण हुए होंगे जिन्होंने अपना कर्ज चुकता कर दिया था। जिनका कुछ बकाया था तो उसको सरकार ने माफ़ कर दिया है।

Story Loader