
tiranga yatra
हाथरस। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुई कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता को उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में तिरंगा यात्रा निकाल कर श्रद्धांजलि दी गयी । इसी कड़ी में हाथरस में विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल द्वारा पुरानी कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा निकालकर चन्दन को श्रद्धांजलि दी गई । इसका नेतृत्व नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा किया गया। उक्त तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने मौन रूप से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । तिरंगा यात्रा से पूर्व सभी ने पुरानी कलेक्ट्रेट में चन्दन की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाये और दो मिनट का मौन भी रखा।
हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार
वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि आज सारी राष्ट्रविरोधी शक्तियां मुंह उठाये खड़ी है इसलिए हम सब को एक होकर उनसे लड़ने के लिए तैयार होना चाहिए । जिलामंत्री कैलाश कूलवाल ने कहा कि हम हर हाल में चन्दन को न्याय दिला कर रहेंगे । वहीं नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कासगंज की घटना एक सुनियोजित षडयंत्र था और हम इसकी घोर निंदा करते हैं। चंदन के परिवार को इस घड़ी में ईश्वर धैर्य प्रदान करे, हम ऐसी कामना ईश्वर से करते हैं ।
ये कार्यकर्ता और गणमान्य लोग रहे मौजूद
श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाउपाध्यक्ष एड. मनोज सिसौदिया, नगर गौरक्षा प्रमुख गौरव अग्रवाल, नगर संयोजक प्रशांत कुलश्रेष्ठ, नगर उपाध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, संदीप भरद्वाज, अनिल शर्मा, प्रदीप प्रजापति, सौरभ शर्मा, योगेश बागड़ी, मनोज शर्मा, नगर धर्म प्रसार प्रमुख पूरण सिंह गोला, बाबूलाल अबेडकर, दिलीप गोयल, कुशाग्र बागला, पदम् सिंह, पंकज कुमार, प्रवीण खंडेलवाल, शिवम् वर्मा, अजय कुमार शर्मा, नगर मंत्री मनोज द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।
Published on:
01 Feb 2018 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
