विपक्ष की हालत खस्ता,झूठ न बोले तो क्या करे-मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के पक्ष में चल रही तेज आंधी के कारण आज विपक्षी दलों के बीच यह होड़ मच गयी है कि कौन किसको सहारा दें,क्योंकि डूबते को तिनका का सहारा होता है। हजारीबाग के सर्वेन्द मिश्रा ने चार वर्ष के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों के बावजूद विपक्ष द्वारा इसे पचा नहीं पाने और सरकार को बदनाम करने पर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के आम चुनाव में देश की जनता ने इनका (कांग्रेस व विपक्षी दलों) इतना बुरा हाल कर दिया कि गुस्से में वे झूठ नहीं बोलेंंगे तो और क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता आज भी अपनी विफलता स्वीकार नहीं कर रहे है, अब तक वे अपनी पराजय के सदमे से उबर हीं पाये है, शायद इसी कारण ऐसी हल्की बातें कर रहे है, क्योंकि उनके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है।