29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं? अपनाएं ये 10 आसान तरीके

हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं? अपनाएं ये 10 आसान तरीके

Tips for Healthy Heart : आपकी जीवन शैली का आपके हृदय सहित आपके अंगों के स्वास्थ्य पर भी काफी असर होता है। आपका हृदय स्वास्थ्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसा जीवन व्यतीत करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 14 Nov 2023, 9:20 AM IST

tips-for-healthy-heart.jpg

Tips for Healthy Heart

Tips for Healthy Heart : आपकी जीवन शैली का आपके हृदय सहित आपके अंगों के स्वास्थ्य पर भी काफी असर होता है। आपका हृदय स्वास्थ्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसा जीवन व्यतीत करते हैं।

- एक स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना कम से कम 5 बार ताजे फल व सब्जियां लें।

- डिनर टेबल से नमक की डिब्बी हटा दें। भोजन में एक्स्ट्रा नमक यानी अधिक सोडियम से हायपरटेंशन होता है। रोजाना 2400 मिलीग्राम से अधिक सोडियम न लें यानि दिन भर में सवा चम्मच नमक लें।
- दिल के लिए चलने की आदत फायदेमंद होगी। आप जितने कदम चलेंगे आपके हृदय का बैलेंस उतना अच्छा होगा।
- आप जितना ऊपर की ओर जाएंगे ब्लडप्रेशर उतना नीचे जाएगा। यानी स्वस्थ जीवन के लिए सीढीयां चढ़ें, लिफ्ट नहीं।

यह भी पढ़े-सीपीआर देकर बचाई जा सकती है जान , लेकिन सीपीआर देने में बरतेें सावधानी, जानिए

- एक्सरसाइज की धीमी शुरुआत करें। सप्ताह में पांच बार 30 मिनट तक की गतिविधियां करें। इतना करने के लिए 15 मिनट के दो सेशन या 10 मिनट के तीन सेशन अलग अलग करें।
- भोजन करने के तुरंत बाद तो एक्सरसाइज बिल्कुल ना करें। अगर मौसम गर्म है या उमस भरा है तो व्यायाम न करें। व्यायाम से पहले थोड़ा वार्म अप जरूर करें और एक्सरसाइज के बाद भी बॉडी को थोड़ा ठंडा होने दें।

यह भी पढ़े-Shilajit Benefits : औषधीय गुणों से भरपूर है शिलाजीत, रात में सोने से पहले शिलाजीत में मिलाकर पी जाएं ये चीज

- दादा-दादी का अनुसरण करें। उनके द्वारा बताई गई सेन्सिबल डाइट लें। कम फैट वाली चीजें खाएं।
- अपना लिपिड प्रोफाईल, ब्लड शुगर लेवल व ब्लड प्रेशर नियमित रूप से जांच कराएं।
- 8 घंटे से कम सोने से आपको दिल की बीमारियां होने का खतरा हो सकता है।
- अधिक समय तक बैठे रहने से भी हृदय रोगों के होने का खतरा बढ़ सकता है।
डॉ. रमाकांत पांडा,
थोरेसिक सर्जन

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।