7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Early Signs of Liver Problems : ये 4 चीजें दिखें तो समझ जाएं लिवर में है खराबी, डॉक्टर ने बताए लक्षण

Symptoms of Liver Diseases : लिवर हमारे शरीर का महत्त्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, विषैले पदार्थों को निष्क्रिय करने और ऊर्जा संचय में भूमिका निभाता है। आधुनिक जीवनशैली से लिवर की बीमारियां बढ़ रही हैं, जिनका समय पर इलाज आवश्यक है। जानते हैं सीनियर कंसल्टेंट हेपेटोलॉजी डॉ. राहुल रॉय इसके बारे में-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 18 Jun 2025, 6:28 PM IST

Liver Failure Symptoms

Liver Failure Symptoms

Early Signs of Liver Problems : लिवर हमारे शरीर का एक बहुत जरूरी हिस्सा है। ये न सिर्फ खाना पचाने में मदद करता है, बल्कि शरीर में जमा ज़हरीले पदार्थों को भी बाहर निकालता है और ऊर्जा को स्टोर करके रखता है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनका सही वक्त पर इलाज होना बहुत ज़रूरी है। आइए, सीनियर हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. राहुल रॉय से जानते हैं कि लिवर की सेहत कैसे बनाए रखें।

लिवर की बीमारियां (Liver Diseases Symptoms)

एक्यूट बीमारियां

इसमें लिवर (Liver) में तेज सूजन होती है, जो गंदे पानी या दूषित खाने से होती है। इससे हेपेटाइटिस ए और ई होता है। लक्षणों की जल्दी पहचान हो जाती है तो इलाज समय पर हो जाता है।

क्रॉनिक बीमारियां

ये धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं, जैसे क्रॉनिक हेपेटाइटिस बी एवं सी, जो दूषित खून से होती हैं। अल्कोहल का सेवन या फिर लिवर में अधिक चर्बी का जमा हो जाना, जिसे फैटी लिवर कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : Daily Habits Bad for Liver : लिवर बचाना है तो छोड़ दें ये 5 आदतें और चीजें

लिवर बीमारियों के लक्षण (Symptoms of Liver Diseases)

क्रॉनिक लिवर बीमारियों में शुरुआती समय में लक्षण नहीं दिखते। गंभीर अवस्था में आंखें और पेशाब पीला हो जाना, भूख कम होना, मितली, उल्टी, थकावट और खून की उल्टियां हो सकती हैं।

लिवर को कैसे जांचें (How to Check Liver)

अगर लिवर कोई लक्षण नहीं दे रहा है तो नियमित चेकअप कराना जरूरी है, ताकि बीमारी का समय पर पता चल सके। नजदीकी लैब में जाकर ब्लड टेस्ट कराएं, जिससे हेपेटाइटिस बी और सी वायरस की जांच हो सकती है। यदि प्लेटलेट्स कम हों या SGOT-SGPT बढ़े मिले तो तुरंत सोनोग्राफी कराकर उचित उपचार शुरू करें।

थोड़ी देखभाल जरूरी

रोज 30 मिनट तेज चलें, साइकिल चलाएं या योग करें। हरी सब्जियां, फल और फाइबर युक्त आहार लें। तला-भुना, मिठाई और फास्ट फूड से बचें। बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें। हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं, बीपी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखें।

यह भी पढ़ें : Habits to Control Blood Pressure : अपनाएं ये 6 आदतें, नियंत्रित रहेगा ब्लड प्रेशर, हार्ट के डॉक्टर ने बताया क्या करें

वजन घटाना कारगर

बीमारी का शुरुआती पता चलने पर संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, दवाओं और शराब से दूरी बना इसे ठीक किया जा सकता है। पीलिया में मरीज को साफ पानी और सामान्य खाना दें, उबला खाना नहीं। घरेलू नुस्खों से बचें, 5-10% वजन कम करने से सुधार संभव है।

Health Tips : FATTY LIVER होगा दूर,करें ये 3 आसान घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।