4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया भट्ट के डाइटिशियन ने बताए डायबिटीज को कंट्रोल करने के टिप्स, जानें आप

Tips to control diabetes: डायबिटीज मरीजों का शुगर लेवल जब अचानक से बढ़ता है तो इसे बेहद खतरनाक माना जाता है। इससे शरीर के अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में जानते हैं आलिया भट्ट के डाइटिशियन ने इसे कंट्रोल करने के क्या टिप्स बताए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Puneet Sharma

•

Updated: 24 Jan 2025, 3:05 PM IST

Diabetes

Diabetes

Tips to control diabetes: डा​यबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे शरीर अंदर से धीरे-धीरे डैमेज होने लगता है। इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यदि शुगर बढ़ने की समस्या हो जाती है तो इसका प्रभाव आपके हार्ट, लिवर, किडनी और दूसरे अंगों पर भी पड़ता है। ऐसा नहीं है कि आप शुगर को कंट्रोल (Tips to control diabetes) नहीं कर सकते हैं। यदि आप बैलेंस लाइफस्टाइल और सही डाइट का उपयोग करते हैं तो आप इससे ​बच सकते हैं।

ऐसे में आज हम जानेंगे की आलिया भट्ट के डा​इटिशियन डॉक्टर सिद्धांत भार्गव ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर में शुगर कंट्रोल करने के टिप्स क्या बताए है। उन्होंने ने बताया कि यदि आप इन सब बातों को अपनाते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल एकदम से हाई या लो नहीं होगा। आइए जानते हैं उनके बताए गए टिप्स क्या है।

डायबिटीज कंट्रोल करने के टिप्स : Tips to control diabetes

यह भी पढ़ें: Joint Pain and Stiffness : क्या आपके जोड़ों में दर्द और अकड़न है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और समाधान

Tips to control diabetes: शुगर पर ध्यान

डायबिटीज के रोगियों को अक्सर मीठे खाने की इच्छा होती है। यदि ऐसा महसूस हो, तो आपको संतुलित मात्रा में मीठा खाना चाहिए। प्रयास करें कि आप प्राकृतिक शर्करा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। मीठा खाने से पहले थोड़ा फाइबर युक्त भोजन करना फायदेमंद रहेगा। इससे रक्त शर्करा का स्तर अचानक नहीं बढ़ेगा।

Tips to control diabetes: कार्ब्स से बचें

खाने में केवल कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोहा, उपमा, रोटी, चावल या इडली पर निर्भर न रहें। इसके साथ एक प्रोटीन स्रोत जैसे दही, पनीर, चिकन या अंडा अवश्य शामिल करें। इसके अलावा, नट्स जैसे फैट स्रोत भी अपने भोजन में शामिल करें।

Tips to control diabetes: मिलेट्स खाएं

यह भी पढ़ें: अनेक फायदे है लाल अंगूर खाने के, जानिए कैसे कर सकते हैं इसे डाइट में शामिल

खाने में अधिक से अधिक मिलेट्स का उपयोग करें। गेहूं और चावल से जितना संभव हो, दूर रहें। इनके स्थान पर ज्वार, बाजरा, रागी के आटे और अन्य अनाजों को शामिल करें। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो डायबिटीज के रोगियों को शुगर स्पाइक से सुरक्षित रखता है।

Tips to control diabetes: खाने के बाद वॉक करें

डायबिटीज के रोगियों को हर भोजन के बाद 15 मिनट की सैर अवश्य करनी चाहिए। विशेष रूप से बड़े भोजन जैसे नाश्ता, लंच और डिनर के बाद यह टहलना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपके रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें: Arthritis and cold water bath : अर्थराइटिस के मरीजों को महाकुंभ में ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए या नहीं?

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।