2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lemon Tea Benefits: नींबू की चाय पीने के भी है कई अद्भुत फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Lemon Tea Benefits: नींबू की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य और स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नींबू की चाय कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। नींबू की चाय पीने से सेहत और स्किन से जुड़ी समस्या दूर होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 25 Aug 2022, 3:41 PM IST

Lemon Tea Benefits: नींबू की चाय पीने के भी है कई अद्भुत फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Amazing benefits of drinking lemon tea for health and skin

Lemon Tea Benefits: ज्यादातर लोग सुबह की शुरूआत गर्मागर्म चाय के साथ करते है। अगर आप दूध की चाय की जगह नींबू की चाय का सेवन करते हैं तो सेहत और स्किन को कई तरह के लाभ मिलते है। क्योंकि नींबू कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नींबू की चाय में विटामिन सी, सिट्रिक एसिड, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, पोलीफीनोल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल जैसे तत्त्व के गुण पाए जाते है, जो सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करे में मदद करते है। इसके अलावा नींबू की चाय पीने से सर्दी-जुकाम को दूर करने में मिलती है। तो आइए जानते है नींबू की चाय का सेवन करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में

नींबू की चाय पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए नींबू की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू की चाय में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए नींबू की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
यह भी पढ़े: कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने से लेकर खून साफ करने में फायदेमंद होता है परवल, जानें इसके अद्भुत फायदे

2. सर्दी-जुकाम को दूर करने में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए नींबू की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू की चाय में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल के गुण पाए जाते है, जो सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करते है।


3. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नींबू की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू की चाय में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: अगर आप बढ़ते वजन को तेजी से करना चाहते है कम, तो जरूर करें इन फलों को अपनी डाइट में शामिल

4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए नींबू की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू की चाय में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। साथ ही ये स्किन को होने वाले नुकसान से बचाने मे भी मदद करते है। जिससे स्किन स्वस्थ रहता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल