31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jackfruit Seeds Benefits: कटहल के बीज का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं, सेहत के साथ त्वचा के लिए भी होता है फायदेमंद

Jackfruit Seeds Benefits: कटहल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कटहल के बीज का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कटहल के बीज में कई पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 10 May 2022, 10:29 AM IST

Jackfruit Seeds Benefits: कटहल के बीज का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं, सेहत के साथ त्वचा के लिए भी होता है फायदेमंद

Amazing health benefits Jackfruit Seeds in Hindi

Jackfruit Seeds Benefits: कटहल की तरह ही कटहल के बीज का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलता है। कटहल के बीज आयरन कैल्शियम कॉपर और पोटेशियम आदि तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते है। साथ ही कटहल के बीज में राइबोफ्लेविन और थायमिन होता है, जो आंखों, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर कटहल का बीज पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। खून की कमी को पूरा करने में भी कटहल का बीज फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कटहल के बीज का सेवन जरूर करें। तो आइए जानते हैं कटहल के बीज के फायदे

कटहल के बीज खाने के फायदे

1. खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
खून की कमी को पूरा करने में कटहल के बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कटहल के बीज आयरन का एक अच्छा सोर्स है। कटहल के बीज का सेवन करने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है, जो खून कमी को दूर करता है।
यह भी पढ़े: जानिए गुलकंद से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में करता है मदद

2. आंखों के लिए फायदेमंद
कटहल के बीज का सेवन करना आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कटहल के बीज में विटामिन ए के गुण पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप कटहल के बीज का सेवन जरूर करें।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
कटहल के बीज का सेवन करना इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कटहल के बीज विटामिन सी के गुण पाया जाता है, जो एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। जिसकी वजह से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: खून की कमी को पूरा करने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है, काला चना

4. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
कटहल के बीज का सेवन करना पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कटहल के बीज फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। कटहल के बीज का सेवन करने से कब्ज और पेट से जुड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल