30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: स्वाद ही नहीं नहीं शरीर को भी स्वस्थ बना के रखता है पेठा, लेकिन जानिए कि कौन से पेशेंट्स पेठे से रहे दूर

Health Benefits Of Ash Gourd: पेठा एक नहीं बल्कि अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसके रोजाना सेवन से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द की समस्या दूर होती जाती है। इसलिए आप पेठे को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 18 Apr 2022, 1:21 PM IST

 स्वाद ही नहीं नहीं शरीर को भी स्वस्थ बना के रखता है पेठा, लेकिन जानिए कि कौन से पेशेंट्स पेठे से रहे दूर

amazing health benefits of ash gourd

Health Benefits Of Ash Gourd: गर्मियों के सीजन आ गया है ऐसे में पेठा का सेवन करना अक्सर लोग पसंद करते हैं। इसके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर होती जाती हैं। वहीं ये कब्ज, पेट दर्द, पेट में गैस के जैसी आदि समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करते हैं। पेठे में विटामिन ए, विटामिन के,विटामिन ई और आदि सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यदि आप सेहत से बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं तो पेठा का सेवन कर सकते हैं।
जानिए पेठे के सेवन से होने वाले इन अनेकों फायदों के बारे में।

कब्ज की समस्या को दूर करने में करता है मदद: पेठा का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, यदि आप भी कब्ज या गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो पेठा का सेवन फयदेमन्द होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, वहीं ये पेट को साफ़ रखने में भी मदद करता है।

इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत: यदि आप इम्यून सिस्टम को बूस्ट करना चाहते हैं तो पेठा का सेवन लाभदायक होता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। इसके रोजाना सेवन से इम्युनिटी से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। इसलिए आप इसे रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।

स्ट्रेस की समस्या को दूर करने में करता है मदद: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि व्यक्ति के शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, ऐसे में चिंता में रहते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए पेठे का सेवन कर सकते हैं। पेठे में विटामिन बी 12 की मात्रा भरपूर होती है, जो स्ट्रेस की समस्या को दूर रखने में मदद करती हैं।

पेट में जलन से दिलाता है राहत: पेठा पेट की जलन को शांत करने में भी असरदार हो सकता है, इसके सेवन से व्यक्ति के शरीर में बार-बार उल्टी आने की समस्या दूर होती जाती है। इसलिए आप पेठा का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

जानिए किन व्यक्तियों को पेठे के सेवन से दूर रहना चाहिए:
डायबिटीज के पेशेंट्स कम मात्रा में इसका सेवन करें: डायबिटीज के पेशेंट्स को कोशिश करना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में वे शुगर युक्त पेठे का सेवन न करें। पेठे में कैलोरी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है जो डायबिटीज के पेशेंट्स को नुकसान भी पंहुचा सकता है।

यह भी पढ़ें: लाल मिर्च का सेवन सेहत के लिए होता है बेहतरीन, जानें इसके सेवन से होने वाले इन फायदे और मिथक के बारे में


डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल