29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Bay leaf: जाने तेज पत्ता के अनगिनत फायदे, जो फंगल इन्फेक्शन, डायबिटीज समेत कई बीमारियों से बचाता है

Benefits of Bay Leaf: क्या आपको पता है भारतीय रसोई में उपयोग किये जाने वाले तेज पत्ता की अपनी ही खूबियां होती हैं। वैसे आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि तेज पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को सही बनाए रखने में भी सहायक है। तेज पत्ता पाचनंतत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। साथ ही शुगर के रोगियों में इंसुलिन की घटती-बढ़ती मात्रा को भी रेग्युलेट करने का काम करता है। तो चलिए जाने इसके बारे में ।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 11 Apr 2022, 10:38 AM IST

Benefits of Bay leaf: जाने तेजपत्ता के अनगिनत फायदे, जो फंगल इन्फेक्शन, डायबिटीज समेत कई बीमारियों से बचाता है

Amazing health benefits of Bay leaf Tej patta khane ke swasthya laabh

Benefits of Bay Leaf: सुगंधित स्वाद वाले तेज पत्ते में आवश्यक पोषक तत्व और खनिज होते हैं। तेज पत्ता में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है। साल 2016 में जनरल ऑफ बायोकैमिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक शोध में बताया गया था कि जो लोग टाइप 2 डायबिटीज से प्रभावित हैं वो तेज पत्ता खाएं। इससे उनके ग्लूकोज का स्तर कम रहेगा और कोलेस्ट्रोल में भी सुधार होगा। डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई दूसरी घातक बीमारियों में भी तेज पत्ते फायदेमंद होता है। ये हमारे आँखों की समस्या को दूर करने का काम करता है और हमारे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स (WBC) की संख्या बनाए रखने में मदद करता है। पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं में तेज पत्ता लाभकारी है। तो आइए जानते है तेज पत्ता के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ के बारे में

तेज पत्ता खाने के अनगिनत फायदे

1. कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाए
कब्ज और एसिडिटी की समस्या में तेज पत्ता खाएं क्योंकि इससे आपको राहत मिलेगी। एक मसाले के तौर पर तेज पत्ता आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान है। पेट में मरोड़े होने से लेकर लंबे वक्त तक कब्ज रहने की समस्या को दूर करने में भी तेज पत्ता किसी औषधी से कम नहीं है।
यह भी पढ़े: माइंड को तेज बना के रखने के लिए डाइट में शामिल करें इन फूड्स को, जाने क्या खाएं और कौन से फूड्स को अवॉयड करें

2. श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद
तेज पत्ता खाने के फायदे में खांसी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा व इन्फ्लूएंजा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलना भी शामिल है तेज पत्ते के अर्क में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसे सूजन कम करने में मददगार माना जा सकता है इसमें एथनॉलिक एक्सट्रैक्ट और कुछ अन्य कंपाउंड पाए जाते हैं, जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और दर्दनिवारक प्रभाव होता है. इनके कारण तेज पत्ता श्वसन तंत्र में आई सूजन और उससे पैदा होने वाली बीमारियों से बचाव कर सकता है

3. डायबिटीज में तेज पत्ते के फायदे
अगर डायबिटीज में तेज पत्ते के लाभ की बात करें तो यह रोगियों के इंसुलिन फ़ंक्शन में सुधार लाता है। जर्नल ऑफ बायोकेमिकल न्यूट्रीशन में छपे एक आर्टिकल में कहा गया था कि एक प्रयोग में पता चला कि जिन टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के ब्लड में शुगर लेवल अधिक था, तेजपत्ते के सेवन से वह काफी हद तक सामान्य हुआ साथ इससे कोलेस्‍ट्रॉल भी सामान्य होता है।

4. फंगल इन्फेक्शन से बचाव करता
तेज पत्ते में भरपूर मात्रा में एंटीफंगल गुण होते है जो फंगल इन्फेक्शन से निजात दिलाने में फायदेमंद हो सकते है। तेज पत्ता त्वचा संबंधी फंगल इन्फेक्शन से छुटकारा पाने में मदद कर सकते है।
यह भी पढ़े: गर्मी में कच्चे आम के हैं ये 5 फायदे, पानी की कमी और पेट की समस्याएं होंगी दूर

5. दांतों के लिए फायदेमंद
तेज पत्ता दांतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह मसूड़ों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तेज पत्ता एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जिसकी वजह से दांत दर्द में भी यह लाभकारी होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल