29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Benefits Of Cucumber: गर्मी के मौसम में रोजाना करें खीरे का सेवन,रहेंगे हाइड्रेट,शरीर को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

Cucumber Benefits: गर्मी में खीरे का सेवन आमतौर पर करना पसंद किया जाता है। खीरे में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है वहीं ये फाइबर से भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन सलाद के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 15 Apr 2022, 10:20 AM IST

 गर्मी के मौसम में रोजाना करें खीरे का सेवन,रहेंगे हाइड्रेट,शरीर को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

amazing health benefits of eating cucumber in summer

गर्मियों में खीरे के सेवन को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है, खीरा एक नहीं बल्कि कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरे में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है,वहीं इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम,मैग्नीशियम के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से भरपूर मात्रा में शरीर को पानी मिलता है, वहीं ये लंबे समय तक बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है।
जानिए गर्मियों के मौसम में रोजाना खीरे के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

कब्ज की समस्या होती है दूर: खीरे में पानी की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए इसका सेवन बॉडी को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी कारण डिहाइड्रेशन की समस्या आ जाती है और कब्ज की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यदि खीरे का सेवन रोजाना किया जाए तो डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती जाती है।

इम्युनिटी को करता है बूस्ट: खीरा का रोजाना सेवन इम्युनिटी के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। खीरा विटामिन ए, एंटी ऑक्सीडेंट्स, बीटा कैरोटीन और अन्य कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मजूद तत्व फ्री रेडिकल्स को दूर रखने में मदद करते हैं, जिसके सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती जाती है। वहीं इसमें सिलिका भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,जो हड्डियों की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। इसलिए रोजाना खीरे का सेवन जरूर करें।

वेट लॉस में खीरा करता है मदद: वजन कम करने कि सोंच रहे हीं तो खीरे का सेवन अत्यंत लाभदायक होता है। खीरे में कैलोरी की मात्रा भरपूर होती है,वहीं इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। गर्मियों के मौसम में यदि आपको डिहाइड्रेशन की समस्या आ जाती है तो इसे दूर करने के लिए खीरे का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

त्वचा को बनाता है ग्लोइंग: यदि आप त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखना चाहते हैं तो खीरे को रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें सेलेनियम नामक एक तत्व पाया जाता है जो त्वचा से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करता है। वहीं बालों को भी स्वस्थ बना के रखने में असरदार होता है।

खीरे के रोजाना सेवन से होने वाले ये अन्य स्वास्थ्य लाभ:
-कब्ज से राहत दिला सकता है खीरा
-फाइबर होता है भरपूर मात्रा में
-त्वचा बनी रहती है ग्लोइंग और बालों को लंबे बना के रखने में होते है न मददगार
-इम्युनिटी बढ़ा सकता है खीरा

यह भी पढ़ें: खड़े होने पर अक्सर आते हैं चक्कर तो हो सकती हैं मस्तिष्क रोग से लेकर ये 5 गंभीर बीमारियां, न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।