Jackfruit Benefits: कटहल सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कटहल में फाइबर, विटामिन A, C, पोटैशियम, कैल्शियम, थाइमिन, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक के गुण पाया जाता है। कटहल कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। ये कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। कटहल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और दिल भी स्वस्थ रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है। तो आइए जानते हैं कटहल का सेवन करने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में