30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holy Basil Benefits: तुलसी के सेवन से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Holy Basil Benefits: तुलसी में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, इसलिए हाइपोग्लाइसेमिक गुणों से युक्त तुलसी के पत्ते खाने या तुलसी टी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 20 Feb 2022, 11:11 PM IST

holy basil

Amazing Health Benefits of Holy Basil In Hindi

होली बेसिल यानी तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में देखने को मिल ही जाएगा। इसे एक पूजनीय पौधा माना जाता है। साथ ही आयुर्वेद में तुलसी के कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। यह वातावरण की वायु को शुद्ध करने के साथ ही आपको कई रोगों से बचाने में भी सहायक है। सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। यही नहीं, जूस, मॉकटेल, सलाद, फ्लेवर्ड दही आदि में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। खांसी-जुकाम, बुखार में तुलसी के पत्तों की चाय पीना आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है। तो आइये जानते हैं तुलसी के जबरदस्त फायदों के बारे में...

1. स्वस्थ दिल के लिए
आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए तुलसी का सेवन काफी लाभकारी माना गया है। आपको बता दें कि तुलसी में कार्डियोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं, जो आपके दिल को हेल्दी रखने के साथ ही रोगों से सुरक्षा करने में भी सहायक होती हैं। तनाव के कारण दिल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आप तुलसी के अर्क का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कान के दर्द में आराम पाने के लिए जरूर अपनायें ये घरेलू उपाय...

2. डायबिटीज में फायदेमंद
मधुमेह के मरीजों को अपनी जीवनशैली और खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में तुलसी का सेवन भी डायबिटीज की समस्या में काफी लाभकारी हो सकता है। तुलसी में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, इसलिए हाइपोग्लाइसेमिक गुणों से युक्त तुलसी के पत्ते खाने या तुलसी टी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

3. लिवर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए
एक शोध के अनुसार, तुलसी में हेपेटोप्रोटेक्टिव गुणों की मौजूदगी के कारण इसका सेवन आपके लिवर को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद हो सकता है। शोध में यह भी पाया गया कि लिवर में आयी सूजन को कम करने में भी तुलसी के सेवन के फायदे देखे जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।