scriptHealth Care Tips: जानिए, औषधि गुणों से भरपूर कलौंजी के रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में | amazing health benefits of kalonji kalonji khane ke fayde | Patrika News

Health Care Tips: जानिए, औषधि गुणों से भरपूर कलौंजी के रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में

locationनई दिल्लीPublished: Apr 24, 2022 02:29:21 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

Benefits Of Kalonji: कलौंजी का सेवन आमतौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये सिर्फ स्वाद को नहीं बढ़ाता है बल्कि सेहत को स्वस्थ बना के रखने में भी मदद करता है। इसलिए जानिए कलौंजी के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

 जानिए, औषधि गुणों से भरपूर कलौंजी के रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में

amazing health benefits of kalonji

Kalonji Benefits: कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। वहीं ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें नियासिन, फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी 12 आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से वेट लॉस से लेकर पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती जाती हैं। कलौंजी ही नहीं इसका तेल भी कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
जानिए कलौंजी के सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे मे।
 
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में करता है मदद
कलौंजी का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, इसके रोजाना सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रहती है। जो व्यक्ति हाई बीपी की समस्या से ग्रसित्त रहते हैं उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन हल्के गुनगुने पानी के साथ जरूर करना चाहिए। वहीं खाना बनाने में इसके तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में ये बेहद मददगार साबित होता है।
 
दांतों को बनाता है मजबूत
दांतों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो कलौंजी का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से दांतों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती है। वहीं यदि आपके दांतों में कमजोरी रहती है, तो कलौंजी के तेल को आप दांतों में इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों में दर्द या कैविटी को दूर करना चाहते हैं तो कलौंजी के तेल से सुबह और शाम दोनों टाइम कुल्ला भी कर सकते हैं। इससे आपके मसूड़े को भी काफी ज्यादा पहुंच सकता है।
 
मेमोरी तेज करने में करता है मदद
खाली पेट यदि कलौंजी का सेवन करते हैं तो ये मेमोरी को तेज करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होता है। इसके रोजाना सेवन से दिमाग की सेहत में विकास होता है, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो कलौंजी का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं। वहीं इसका सेवन मस्तिष्क क्षमता को तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ दिमाग से जुड़ी कई समस्यायों को दूर भी करता है। इसलिए यदि आप ज्यादा तनाव में रहते हैं तो कलौंजी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।
 
दिल की सेहत को बनाता है स्वस्थ
दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो कलौंजी का सेवन हार्ट के पेशेंट के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए कोलेस्टेरोल का लेवल नियंत्रित करने में कलौंजी ही नहीं इसका तेल भी काफी ज्यादा असरददार होता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो कलौंजी का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वजन कम करने में ये मसाले हो सकते हैं बेहद मददगार, जाने कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल
 
वेट लॉस में करता है मदद
वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो इसका सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, इसके रोजाना सेवन आप स्लिम दिखते हैं वहीं ये बेली फैट की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। कलौंजी के सेवन से बॉडी के मेटाबयॉलिज्म के ऊपर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए रोजाना कलौंजी का सेवन सुबह और शाम को जरूर करें।


यह भी पढ़ें: तेजपत्ते की चाय से करें अपने दिन की शुरुआत, वेट लॉस से लेकर हाई बीपी की समस्या को दूर करने में करता है मदद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

ट्रेंडिंग वीडियो