
health benefits of papaya for constipation
Health Tips: पपीता का फल बहुत सारे औषिधीय गुणों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, केरोटीन, फोलेट जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें हो जाती हैं। वहीं यदि कब्ज की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो रोजाना पपीता का खाली पेट सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसलिए जानिए पपीता के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।
कब्ज की समस्या को करता है दूर
पपीता फाइबर की मात्रा से भरपूर होता है, इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, वही ये पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बना के रखता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो पपीते का सेवन ज्यादा मात्रा में कर सकते हैं, ये पेट दर्द और गैस की समस्या को भी दूर करते हैं।
वेट को करता है कंट्रोल
वेट को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो पपीते का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है वहीं कैलोरी की मात्रा बेहद कम, इसलिए वजन को नियंत्रित में रखने के लिए रोजाना आप पपीते का सेवन कर सकते हैं।
पेट फूलने कि समस्या को करता है दूर
सुबह खाली पेट पपीते के सेवन से पेट फूलने कि समस्या दूर होती जाती है, व्यक्तियों को खाने के बाद पेट के फूलने की समस्या रहती है वे पपीते का सेवन कर सकते हैं, इसके सेवन से ब्लोटिंग की समस्या भी दूर हो जाती है, इसलिए पपीता का सेवन लाभदायक होता है।
यह भी पढ़ें: आपके दांतों को खराब कर देती हैं ये चीजें, खाते-पीते समय बरतें ये सावधानियां
इम्युनिटी को बनाता है मजबूत
सुबह खाली पेट पपीते के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती जाती है, इसके सेवन से संक्रमण की समस्या भी दूर हो जाती है, इसलिए इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो पपीते को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Updated on:
16 May 2022, 5:10 PM IST
Published on:
16 May 2022, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.