3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CORONA VIRUS: कई वायरस के संक्रमण से बचाते हैं काढे

आयुर्वेद में वायरस से बचाव के लिए काढा को उपयोगी माना है। आयुर्वेदिक काढ़े में कई ऐसे तत्व होते हैं जो न केवल इम्युनिटी बढ़ाते, वायरस को भी निष्क्रिय करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hemant Kumar Pandey

•

Updated: 21 Mar 2020, 6:33 PM IST

CORONA VIRUS: कई वायरस के संक्रमण से बचाते हैं काढे

CORONA VIRUS: कई वायरस के संक्रमण से बचाते हैं काढे

आयुर्वेद में वायरस से बचाव के लिए काढा को उपयोगी माना है। आयुर्वेदिक काढ़े में कई ऐसे तत्व होते हैं जो न केवल इम्युनिटी बढ़ाते, वायरस को भी निष्क्रिय करते हैं।
गिलोय का काढ़ा
काढ़ा बनाने के लिए ज्वर हरण, गिलोय चूर्ण, त्रिकूट चूर्ण, गजाव्याधि, हरा बाशा, तुलसी पत्र, पीपल, सौंठ, अदरक, नीम की छाल, कालीमिर्च और लौंग के मिश्रण को पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो उसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसे छानकर पीना चाहिए।
दशमूल काढ़ा
दशमूल तत्व जैसे सौंठ, इलायची, कालीमिर्च, पीपल, लौंग, गुलेरी, दालचीनी, गिलोय, पुष्कर फूल के चूर्ण का मिश्रण एक लीटर पानी में धीमी आंच पर जब तक उबाल लें जब तक कि पानी जलकर आधा न रह जाए। इसके बाद इसे ठंडा करके साफ कपड़े से छान लें व इसे सुबह-शाम पीएं।
इनको सूंघने से फायदा
आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको सूंधने से भी लाभ मिलता है। लौंग या कर्पूर को पॉकेट में रखें और सूंधते रहें। दालचीनी को दिन में कई बार चूसने से बचाव होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल